हैण्डबॉल की राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता भिण्ड में 10 अक्टूबर से
भिण्ड, 05 अक्टूबर। हैण्डबॉल की राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन भिण्ड में पहली बार हो रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 400 से अधिक बालक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में से ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने दी। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की ओपनिंग 10 अक्टूबर को होगी। प्रतियोगिता का समापन 12 अक्टूबर की शाम को चार बजे होगा। विजेता, उप विजेता टीम को और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को शील्ड तथा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। बालिका वर्ग की प्रतियोगिता के लिए ग्राउंड प्रेम गार्डन वार्ड क्रमांक 2 में बनाया गया है। बालक वर्ग के लिए सुखदेव गार्डन ग्राउंड, बनाया गया है। भोजन की व्यवस्था पुष्प वाटिका में की गई।
इस प्रतियोगिता का आयोजन किशोरी स्पोर्टस क्लब और जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जाएगा। खिलाड़ियों की रुकने की व्यवस्था बालिका वर्ग के लिए प्रेम गार्डन और बालक वर्ग के लिए सुखदेव गार्डन में ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में लगभग 50 जिलों के सचिव और 15 ऑफिशल्स भी होंगे। मुख्य संरक्षक की भूमिका में विधायक भिण्ड, और संरक्षक किशोरी स्पोर्टस क्लब संचालक एवं खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव होंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष बृजगोपाल यादव, सचिव विष्णु त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह भदौरिया, विजय भदौरिया हैं।
वहीं राधेगोपाल यादव ने बताया कि भिंड में खेल से रोजगर की संभावनाएं प्रबल है। और कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी यहां तैयार प्रत्येक खेल में किया जा सकते हैं। भिंड को खेल से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। जिसमें वाटर स्पोर्ट्स प्रमुख भूमिका में रहा है। अन्य खेलों के माध्यम से भी भिंड की पहचान बदल रही है। आने वाले समय में हैण्डबॉल से भी खिलड़ी निकाल कर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाएंगे।