– लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के 300वें जयंती वर्ष पर संगोष्ठी संपन्न
भिण्ड, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय/ प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित संगठनत्मक कार्यक्रम के तहत पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी वार्ड क्र.37 बूथ क्र.176 पर लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वी जन्म शताब्दी कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता, लोकतांत्रिक सेनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने अहिल्या बाई के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया ने पुष्प माला पहनकर उनका स्वागत किया।
लोकतांत्रिक सेनानी केशव सिंह भदौरिया ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्या बाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान नारियों में से एक हैं। उन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धार्मिकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद के चौडी ग्राम में जन्मीं अहिल्या बाई प्रारंभ से ही विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं। 11 दिसंबर 1767 को राज्याभिषेक के बाद उन्होंने राज्य को समृद्धि की ओर अग्रसर किया। परम शिव भक्त अहिल्या बाई ने होलकर समाज की संपत्तियों को भगवान शिव को अर्पित किया। उन्होंने कई मन्दिरों का जीर्णोद्धार करवाया। इनमें गुजरात का सोमनाथ मन्दिर, काशी विश्वनाथ मन्दिर और बद्री केदारनाथ धाम प्रमुख हैं। विशेष रूप से 1776 में औरंगजेब द्वारा नष्ट किए गए काशी विश्वनाथ मन्दिर का पुनर्निर्माण और 1785 में बद्री-केदारनाथ धाम में पूजन व्यवस्था की स्थापना उनकी प्रमुख उपलब्धियां रहीं।
उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण की कल्पना उनके मन में थी, इसलिए उन्हें लोकमाता कहा गया। अपने आप को राज्य का प्रत्येक नागरिक को लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के अपने पुत्र के रूप में आगे बढने का कार्य किया। उन्होंने रानी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन की कहानी को बताते हुए कहा कि उनके मन में हमेशा, सनातन धर्म की रक्षा का कार्य रहा। रानी अहिल्या बाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण की मजबूती के लिए कार्य किया और महिलाओं की रक्षा की। जिनका महिलाओं के प्रति अपार सम्मान था क्योंकि वह महिला थी और उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को आगे बढने का कार्य किया।
पहलगाम भारत की दोनों सैन्य अधिकारी वीडियो में पाकिस्तान में अंदर घुसकर भारत का नाम रोशन किया
पूर्व जिलाध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हमारे निर्दोष 26 हिन्दुओं की हत्या कर दी गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी भारतीय सेना, दो महान बेटियों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया और पूरे भारत में नारी शक्ति का परचम फहराया। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ता और प्रभुतजन अहिल्याबाई की होलकर जी के विचारों को आगे बढने का काम करें और उनके आदर्श का अपने हृदय में स्थापित करें। रानी अहिल्या बाई होल्कर बाल्यकल से ही अपनी प्रतिभा की धनी थी। उनका जन्म बघेल समाज में हुआ और पूरे विश्व में लोक माता के रूप में प्रख्यात बनी।
भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक अमृतपाल सिंह बघेल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्या बाई होलकर सामाजिक जीवन में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई और पूरे विश्व में अधिक लोकप्रिय बनकर राष्ट्र का नेतृत्व अपने राज्य को संभाल कर लोगों को उचित न्याय दिलाने का कार्य किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. रमेश दुबे, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, मंच पर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी धीरसिंह भदौरिया, आभार व्यक्त जिला महामंत्री मनोज अनंत ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जिलामंत्री पिंकी शर्मा, रश्मि खटीक, बजरंग सिंह भदौरिया, डॉ. तरुण शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूर्व सरपंच संगीता कौशल, महेश सिंह नरवरिया एडवोकेट, रोहित शाक्य, शेखर खटीक, मोनू नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेन्द्र सिंह राजावत, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष गीता भदौरिया, पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंकी सागर, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन, पूर्व जिला महामंत्री उपेन्द्र सिंह भदौरिया, विनीत सोनी बेबी राठौर आदि मौजूद थे।