– मेहगांव में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित
भिण्ड, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मेहगांव विधानसभा के सक्रीय सदस्यों का कार्यकर्ता सम्मेलन जनपद कार्यालय के पीछे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला के बंगले पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला थे एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया के अलावा सभी मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं सभी सक्रीय सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्या अतिथि कैबिनेट मंत्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमे अंतिम छोर के कार्यरकर्ता को भी बडे पद पर पहुंचने का मौका मिलता है। इस मौके पर केपी सिंह भदौरिया, नगर परिषद अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर, पूर्व नप अध्यक्ष कमलेश जैन, पूर्णमा भदौरिया, स्नेहलता भदौरिया, मुन्नी नरवरिया, विशंभर दयाल मिश्रा, बेताल सिंह धोरिका, जगदीश शर्मा, रामगोविंद सेंथिया, पिंकी दांतरे, प्रहलाद शर्मा, युवा नेता आलोक राकेश शुक्ला, राकेश त्यागी, राजेश त्यागी, राजेश व्यास, सतेन्द्र गुर्जर, अतुल चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में आभार गोरमी मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने व्यक्त किया।
भाजपा के 1480 बूथ पर मनेगी अंबेडकर जयंती
भारतीय जनता पार्टी के 1480 बूथ पर 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, साथ संगोष्ठी का आयोजन होगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। संगोष्ठी के कार्यक्रम में पदाधिकारी बाबा साहब के व्यक्तित्व को बताएं और उनके छाया चित्रों एवं जहां जिले के विभिन्न मंडलों में ग्रामीण शहरी अंचलों के स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं वहां पहुंचकर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम करेंगे। वहीं सामाजिक समरसता को आगे बढाने के लिए कार्यकर्ता अनुसूचित जाति बस्तियों में पहुंचकर भाईचारे का संदेश देंगे। वहीं कार्यकर्ता संगठन एप एवं मोदी एप पर संपन्न कार्यक्रम के फोटो अपलोड कर भी करेंगे।