महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई

भिण्ड, 11 अप्रैल। नगर पालिका परिषद भिण्ड द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने कहा कि महात्मा फुले को सामाजिक क्रांति के अग्रदूत माना जाता है।
उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सबसे पहले खुद शिक्षा ग्रहण कर अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर गरीब दुर्लभ निर्धन वंचित समाज को शिक्षा से जोडने का कार्य किया। उनका मानना था कि जिस देश में आम नागरिक को शिक्षा नहीं मिलेगी तो आदेश बहुत पीछे जाएगा और वह विकास की गति में नहीं दौड पाएगा। शिक्षा की पाठशाला व्यक्तित्व विकास देश निर्माण का प्रथम पाठशाला है। इस अवसर पर मनोज जैन, मनोज अर्गल, राहुल जैन, यश जैन, वीरेंद्र कौशल, जादू खान, रामअवतल गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।