इंजी. पुष्कल बने मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

भिण्ड, 11 अप्रैल। मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष द्वारा इंजी. पुष्कल प्रताप, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग जिला भिण्ड को मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ जिला भिण्ड का जिला अध्यक्ष नियुक्त बनाया गया है।
इंजी. पुष्कल प्रताप का कहना है कि मैं संगठन शासन और कर्मचारियों के बीच एक सेतु का काम करूंगा। कर्मचारियों की मांगों से शासन को समय-समय पर अवगत कराया जाएगा। साथ ही शासन के कर्मचारी हित के कामों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संघ में सभी प्रमुख विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इसलिए इस संघ का दायित्व भी सबसे अधिक होगा। हर विभाग से जुडी समस्याएं विशेष कर्मचारियों को जो समस्याएं फेस करनी पडती हैं और शासन स्तर पर बात कर उनको दूर किया जा सकता है।