मालनपुर में धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

भिण्ड, 06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मालनपुर मंडल द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मंडल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाया गया। मंच संचालन महामंत्री विनोद सिकरवार ने किया। कार्यक्रम के वशिष्ठ अतिथि एवं मुख्य वक्ता लालसिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं मुख्य अतिथि महेताब गुर्जर, रमेश तोमर मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष, मुकेश जाटव, निंदर जी, सौना जैन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मालनपुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सत्यभान गुर्जर मंत्री किसान मोर्चा, कदम सिंह तोमर, छुन्ना तोमर, राजकुमार तोमर मंडल उपाध्यक्ष, रघुवीर भदौरिया, अनूप शर्मा, सुरेन्द्र गौड उपाध्यक्ष, समोखी कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, ब्रजेश कुशवाहा सरपंच, भारत सिकरवार, नबाब जाटव मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा, हरप्रीत सिंह, रॉकी जैन, राकेश माहौर, आशाराम सरपंच, गिर्राज वैशान्दर मीडिया प्रभारी, नरेश पटसारिया, पिंकी राजावत, रुक्मणी चौरसिया, मधु माहौर, हरीसिंह, गुरुदयाल कुशवाहा, रीना खान, उमा जाटव, भीमसेन, शिवसिंह, कुसुम जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार व्यक्त युवामोर्चा महामंत्री विशाल भदौरिया ने किया।