भिण्ड, 31 अक्टूबर। प्रांतीय शासकीय योग प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री अतुल त्रिपाठी की देख-रेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के हेतु शा. उमावि हवलदार सिंह का पुरा में पदस्थ गगन शर्मा, सचिव- शा. हाईस्कूल बझाई में पदस्थ दीपिका कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रशांत सिंह भदौरिया शाप्रावि अछाई का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
तदुपरांत सभी ने एक मत होकर खेल के क्षेत्र में जिले की पहचान राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले खेल प्रशिक्षक एवं क्रीड़ा भारती अध्यक्ष को राधेगोपाल यादव को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया। निर्वाचन की संपूर्ण कार्रवाई परीक्षक के तौर पर उपस्थित रहे ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी अटेर एवं पीटीआई शा. उमावि जवासा में पदस्थ बृजेश शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। इस अवसर पर मसूरी से राधेश्याम शर्मा, पुर से नारायण शर्मा, मेहगांव से एसके तिवारी, गोरमी से गजेन्द्र सिंह नरवरिया, लहार से ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, रौन से राम रूप सिंह कुशवाह एवं दो सैकड़ा अन्य शिक्षक उपस्थित हुए।