बसपा की बैठक में गुर्जर बने नगर सैक्टर के अध्यक्ष

भिण्ड, 02 फरवरी। गोहद विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर मौ में अयोजित बहुजन समाज पार्टी की बैठक में जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने सर्वसम्मति से आशीष गुर्जर को मौ नगर सैक्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश मौर्या, पार्षद रामसनेही बौद्ध पार्षद, मुन्नालाल फौजी, बेनीराम कुशवाहा पूर्व सरपंच अशोहना, वासुदेव कुशवाहा, रामवतार पुर पार्षद, जगदीश मीडिया प्रभारी, अमर सिंह, तुलाराम, बेटू परिहार, नवल कुशवाहा, लेखराम मिस्त्री, तेजसिंह राठौर, ख्यालीराम, राघवेन्द्र, कमलेश कुमार राठौर, बृजेश गोयल, दिनेश, खेमराज सिंह, संजय जाटव, मुन्नालाल फौजी, वीरेन्द्र बिजावर, भगवान सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त मौ नगर अध्यक्ष आशीष गुर्जर का स्वागत किया।