भिण्ड, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनान्तर्गत विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह की अनुशंसा पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा 7 ग्रहिताओं/ मरीजों को उपचार हेतु 8 लाख 75 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनंतर्गत मीरा पत्नी रामसिंह ग्राम बरहैयन पोस्ट सरसई भिण्ड को कैंसर ओवरी के उपचार हेतु एक लाख रुपए, महेन्द्र सिंह पिता जयचंद सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट सगरा जिला भिण्ड कर्तव्य सिंह के अन्य उपचार हेतु दो लाख रुपए, हीरादेवी पत्नी रमेश चन्द्र जैन वार्ड क्र.34 महावीर गंज पानी की टंकी के पास भिण्ड को कैंसर यूरिनरी ब्लैडर के उपचार हेतु एक लाख रुपए, काजी अमान पुत्र काजी इरफान निवासी नयापुरा वार्ड क्र.16 खटीक खाना भिण्ड को अन्य उपचार हेतु एक लाख रुपए, सरोज सिंह पत्नी इन्द्रपाल सिंह ग्राम व पोस्ट नयागांव को कैंसर ओवरी के उपचार हेतु एक लाख रुपए, रविरमन वर्मा पिता पूरन सिंह निवासी बैरागपुरा वार्ड क्र.29 भिण्ड को रोहन के अन्य उपचार हेतु 75 हजार रुपए, विनोद सिंह पुत्र शेरसिंह भदौरिया निवासी महावीर नगर भिण्ड को कैंसर वोकल म्यूकोसा के उपचार हेतु दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।