सत्य, अहिंसा और शांति के पुजारी थे महात्मा गांधी : पाठक

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

भिण्ड, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और शांति के पुजारी थे। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने में हमारे लिए प्रेरणा बने रहेंगे। बापू के आदर्श आज भी हमें समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि सत्य अहिंसा के पुजारी स्वदेशी और स्वावलंबन से भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाएं मार्ग हर युग में प्रासंगिक हैं।उन्होंने ब्रिटिश उपनिवेश के विरुद्ध जन-जन को प्रेरित कर स्वाधीनता संग्राम की नींव को मजबूत किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, मंडल अध्यक्ष दीपेश तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी एवं प्रतीक पाण्डे, सौरव जैन पुलक, अंशु भदौरिया, सचिन जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।