तेज बुद्धि और महान व्यक्तित्व के स्वामी थे विवेकानंद : प्रो. शर्मा

– विवेकानंद जानो परीक्षा का तीसरा चरण आयोजित

भिण्ड, 24 अक्टूबर। ऐसे संत पृथ्वी पर कभी कभार ही जन्म लेते हैं, जो मात्र अपनी वाणी के जादू के बल पर जन-जन में एक नवीन जागृति का संचार करते है वे तेज बुद्धि और महान व्यक्तित्व के स्वामी थे विवेकानंद। उक्त बात हम फाउण्डेशन सिटी एवं विवेकानंद शाखा द्वारा हाउसिंग कॉलोनी स्थित निजी कोचिंग संस्थान में आयोजित स्वामी विवेकानंद को जानो परीक्षा के अवसर पर परीक्षा के प्रदेश संयोजक प्रो. रामानंद शर्मा ने कहीं।
उन्होंने बताया कि भारत के साथ ही अमेरिकी युवाओं में भी उनकी छवि एक प्रेरणा पुरुष के रूप में उभरी स्वामी विवेकानंद कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति थे। प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेष सक्सेना ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को जानो परीक्षा का प्रारंभ विगत छह अक्टूबर से किया गया था, जिसके दो चरण पूरे होने के बाद आज अंतिम चरण की परीक्षा कराई गई, जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष सिंह नरवरिया आदि उपस्थित थे।