ब्लॉक कांग्रेस गोहद ने मनाई गांधी एवं शास्त्री की जयंती

भिण्ड, 02 अक्टूबर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर अध्यक्ष विजय टोनी मुदगल, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर, मुन्नी भटेले, साबू खान, ओमप्रकाश माहौर, काजी हसमत अली, कैलाश माहौर, रमजानी खान, सतीश गुर्जर, महेश कौशल, राजेन्द्र परिहार, फिरोज स्या, दीपक परिहार, संजय जाटव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।