भिण्ड, 23 सितम्बर। युवा ओबीसी महासभा तत्वावधान में सामाजिक एकता संदेश रैली लहार में आयोजित की गई। यह युवा रैली ग्राम बिजोरा से प्रारंभ होकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क वार्ड क्र.नौ मेन रोड लहार आकर संपन्न हुई। उपस्थित जनों ने भारत रत्न बाबा साहब की मूर्ति पर ओबीसी महासभा कार्यकर्ता माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित कर लहार ओबीसी महासभा की आगामी गतिविधियों को सफलता प्राप्ति हेतु आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम संयोजक ओबीसी युवामोर्चा के संभागीय मंत्री पकंज पाल (पीपी पाल) ने सभी पधारे हुए लोगो का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ओबीसी महासभा प्रदेश प्रधान महासचिव योगेन्द्र सिंह बघेल, संभागीय उपाध्यक्ष नारायण दास बघेल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कुशवाह, संभागीय संगठन मंत्री युवामोर्चा सोनू राणा, जिला कॉर्डिनेटर रामप्रसाद बघेल मुखिया, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरफाज खान बाबूजी, अशोक राठोर, बाबूलाल टैगोर, पप्पू गुर्जर, अरुण सेन, जितेन्द्र सिंह यादव, छोटू प्रजापति, जगदीश कुशवाह, श्रीकृष्ण बघेल, सुरेन्द्र बघेल, अखिलेश सविता, रामसुदामा सविता, आशाराम बघेल, रामकुमार रजक, कोकसिंह बघेल, मुनेश बघेल, कृपाल बघेल सहित वरिष्ठ नेता एवं बडी संख्या में लोग शामिल हुए।