हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता के लिए गौरी सरोवर में नौका विहार कर लहराया तिरंगा

भिण्ड, 14 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान में सभी की सहभागिता हो इसके लिए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गौरी सरोवर में नौका विहार कर शौर्य, शांति और समृद्धि के प्रतीक तिरंगे झण्डे को लहराकर आमजन से हर घर तिरंगा अभियान से जुडने का आह्वान किया।
किशोरी स्पोर्ट्स क्लब और किशोरी पब्लिक स्कूल तथा जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गौरी सरोवर पर कलेक्टर श्रीवास्तव ने बच्चों के साथ नाव में तिरंगा लेकर घर-घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। इस दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह, खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव, गगन शर्मा, अमित सिरोठिया, राहुल यादव, निश्चल यादव खेल विभाग से बाला यादव, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी, स्कूल के बच्चे सहित एक सैकडा से अधिक लोग उपस्थित रहे।

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन एवं समाज सेवियों द्वारा बडा योगदान दिया जा रहा है, बुधवार को गौरी सरोवर में नौका विहार कर तिरंगा लहराया गया और सरोवर के किनारे हाथ में तिरंगा लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई।