जैन मिलन महिला अंजना ने मनाई हरियाली तीज

भिण्ड, 09 अगस्त। जैन समाज की सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला अंजना ने हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें पौधारोपण हरियाली क्वीन प्रतियोगिता फन गेम आदि का आयोजन किया गया। हरियाली क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम विनर ऋतु जैन एवं द्वितीय स्थान पर मुस्कान जैन एवं ग्रीन मैचिंग में प्रथम स्थान नीलू जैन एवं द्वितीय स्थान नीलम जैन ने प्राप्त किया, साथ ही महिला अंजना द्वारा झूला झूलना, खो-खो आदि कार्यक्रमों को कर महिलाओं ने भागीदारी की। इस अवसर पर महिला अंजना की अध्यक्ष मीरा जैन, मंत्री सुनीता जैन, कोषाध्यक्ष रेनू जैन, सुमन जैन काला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जैन, धार्मिक अध्यक्ष स्नेहलता जैन, क्षेत्रीय सदस्य आभा जैन आदि महिलाएं उपस्थित थीं।