लहार भाजपा प्रत्याशी शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र में किया जनसंपर्क
भिण्ड, 31 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही क्षेत्र का विकाश संभव है। मप्र में 2003 को याद कीजिए, जब कांग्रेस की दिग्विजय की सरकार थी उस समय किसानों को न बिजली मिलती थी और न ही पानी मिलता था, गांव में सडकें दिखाई नहीं देती थीं। आम आदमी की जिंदगी बद से बदतर हो गई थी। यह बात लहार से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा ने अपने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणजनों से कही।
उन्होंने ग्रामीणों से सबाल किया कि कांग्रेस की सरकार में आप लोग अपने खेतों से शाम होने से ही पहले अपने घर लौट आते थे, क्योंकि चारों तरफ डकैतों का डर रहता था, पर आज क्षेत्र के किसानों को भरपूर बिजली मिल रही है, किसान रातभर अपने खेत पर रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। अब किसी भी गांव मे चले जाएं हर जगह सडक, बिजली, पानी की सुविधा दिखाई देगी। आपका एक वोट लहार क्षेत्र की तकदीर, तस्वीर बदल सकता है। उन्होंने कहा में विश्वास दिलाता हूं कि में पांच साल आपका बेटा बन कर काम करूंगा।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा ने आलमपुर मण्डल के ज्ञानपुरा, मारपुरा, पीपरी, छान, धौरका, जाखोली, अंधियारी, कसल, बडागांव, रिनिया, रायपुरा, परा, रतनपुरा सहित करीब एक दर्जन गांव में जनसंपर्क किया। उनके साथ दबोह मण्डल के नेताओं में भगवान नायक, शिवराज यादव, अंजनी कुरचानिया, केशव गुप्ता, राजेन्द्र उदेनिया, कप्तान सिंह कौरव, कल्याण सिंह कानूनगो, राजेन्द्र यादव, जसवंत दोहरे, शिवकुमार गोस्वामी, रविन्द्र खटीक, लालता कुशवाह, संजीव यादव, राममोहन मुदगिल, धर्मेन्द्र कुरचानिया, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।