कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प ले : विष्णुदत्त

जनता की सुरक्षा, कार्यकर्ताओं का सम्मान और विकास ही होगी हमारी प्राथमिकता : अम्बरीश
लहार में भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश के समर्थन में जनसभा आयोजित

भिण्ड, 26 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, जिनके परिश्रम के साथ यह संगठन मजबूती के साथ खडा हुआ है। कार्यकर्ता ही हमारी भाजपा की बहुत बडी ताकत है। लहार विधानसभा से अबकी बार प्रत्येक पोलिंग बूथ से कमल खिलाकर भोपाल पहुंचाने की जिम्मेदारी उन कार्यकर्ताओं की है जो पोलिंग पर संघर्ष करते हैं। वे अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से ईमानदारी साथ निर्वाह करते हुए कांग्रेस के 37 वर्ष के कुशासन को उखाड फेंकना है। यह बात उन्होंने विधानसभा क्षेत्र लहार में भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा गुड्डू के समर्थन में पटेल गार्डन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह चुनाव उन लोगों के खिलाफ है जो लहार हमेशा आतंक का पर्याय बनकर जनता और कार्यकर्ताओं को प्रताडित करते थे। हम सबको मिलकर उन्हें जवाब देना होगा कि भाजपा का कार्यकर्ता और लहार का नेतृत्व पूरी ताकत के साथ प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में कांग्रेस को करारा जवाब दे सकता है और मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं कि सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि 17 नवंबर को होने जा रहे चुनाव में भाजपा को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ चुनाव अभियान में गति प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त हो चुका है, जिन्होंने पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों को सबक सिखाने का काम किया और उनकी राष्ट्रीय नीतियों से आज भारत का हर गरीब व्यक्ति योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जुडा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों की जिंदगी बदलने का काम किया है और यह चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव को भी हमारा मजबूती प्रदान करेगा, इसीलिए हम लहार में 37 वर्ष से कांग्रेस के कुशासन को उखाड फेंक कर विकास और प्रगति के लिए लहार की जनता और कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिए भाजपा को प्रचण्ड बहुमत के साथ जीतकर हर बूथ से कांग्रेस को मुक्त करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि लाडली बहन योजना हमारी ताकत है और मान सम्मान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहन योजना के माध्यम से मप्र में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए एक हजार राशि से बढकर 1200 रुपए की। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही उनके खातों में तीन हजार की राशि पहुंचने का काम करेंगे। महिलाओं, युवाओं, किसानों के सम्मान में भाजपा सर्व समाज के सम्मान में उनके सुख को दुख में हमेशा खडी होकर के उनके विकास की चिंता करती है। कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं, मात्र भ्रष्टाचार, झूठ और छल कपट की राजनीति कर समाज को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।

लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने कहा कि मैं आपको इस मंच के माध्यम से विश्वास दिलाता हूं कि विधानसभा क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और विकास और प्रगति के लिए मैं विधायक नहीं जनसेवक बनकर काम करूंगा। कांग्रेस के नेता जो लहार क्षेत्र की जनता का उत्पीडन अभी तक करते रहे, जनता और कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फंसाते रहे, उनके मकानों को तुडवाते रहे, अब नहीं होगा। मैं आपके बीच आपकी लडाई को लडूंगा और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही लहर के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा, आप मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करें।
कार्यक्रम का संचालन हरीबाबू शर्मा निराला एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश महंत ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चौधरी, डॉ. रमेश दुबे, निगम उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद तिवारी, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बोहरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम सिंह बघेल, मण्डल अध्यक्ष अनूप त्यागी, देवेन्द्र उपाध्याय, दीपक सिंह राजावत, विकास बोहरे, शशि भारद्वाज, विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, विकास वकील, राकेश महाते, राजेश कौरव, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीलम शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।