सांस्कृतिक कार्यक्रम में कावियों ने समाज में समरसता का दिया संदेश

प्रतिभाओं ने समाज की दशा को दिशा दी

भिण्ड, 18 अगस्त। चौ. रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति ने संस्कृति संचालनालय भोपाल के निर्देशन में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा आयोजित कर समाज को अनवरत अपनी-अपनी कार्यशैली से समरसता का संदेश देते हुए समाजसेवा में लगे हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए अनिल शर्मा एवं रविन्द्र सिंह कुशवाह, बच्चों के लिए अन्नू तोमर, सुनीता भदौरिया, खेलों में अमित सिंह भदौरिया, योगा के लिए सुनील कौशल, सोनाली अग्रवाल को समाजसेवा में जय श्रीवास्तव, सुनील जैन, सुरेश चंद्र मिश्रा एवं अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवाओं को ‘मैं अभिमन्यु’ के लिए मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी सौरव दुबे, लोकसेवा प्रबंधन अधिकारी वेदांत जी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक आशुतोष साहू के साथ बाल कल्याण समिति प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति प्राप्त बोर्ड प्रहलाद सिंह भदौरिया, प्रेम नारायण बरुआ, सीमासिंह ने शॉल, प्रशिस्त पत्र के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं कार्यक्रम में देश भक्ति गीत के साथ मानवीय सोच पर काव्यपाठ किए, कवि महेन्द्र मिहोनिवी ने अपनी रचना से लोट पोट किया। उन्होंने यूं कहा, ‘खुद से खुद किनारा करतो नहीं गए हो, ज्यादा शरीफ बनते हो डर तो नहीं गए हो’। कवि रामकुमार पाण्डे ने जियो और जीने दो का संदेश हमारी बातों में, हसरत हयात ने शायरी मोहबत्त शाख ए सदर ढूंढती है, अंजुम मनोहर, कौशलेन्द्र सिं कौशल और शशिबाला राजपूत ने नशा, बेटी और वृद्धाश्रम को लेकर रचनाएं पढीं। खुद से खुद किनारा कर तो नहीं गए हो, ज्यादा शरीफ बनते हो डर तो नहीं गए हो। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवि सुनील दुबे ने किया। कार्यक्रम में योगेश यादव, संजय सिंह यादव, राधेश्याम कुशवाह, जयबुन निशा, अंकित दुबे, संजीव बरुआ की अगुआई में संस्था प्रमुख हिम्मत सिंह, सचिव पुष्पा दुबे ने आभार व्यक्त करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे मे प्रकाश डाला।