रामलीला मंचन हेतु बैठक आयोजित, समिति गठित

भिण्ड, 11 जुलाई। लहार नगर में इस वर्ष भी रामलीला मंचन कराया जाना प्रस्तावित है, इसके लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लहार नगर के रामलीला समिति के सदस्यों के साथ सभ्रांत व समाजसेवियों को बुलाया गया।
लहार नगर में रामलीला का मंचन कई दशकों से किया जा रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के कलाकार भाग लेते हंै। इस रामलीला का मंचन दशहरा तक किया जाता है और दशहरा को रावण का विहंगम पुतला दहन कर रामलीला का समापन होता है। बैठक में रामलीला मंचन के लिए कमेटी का गठन किया गया, जिसका कार्यकाल एक वर्ष का तय किया गया। रामलीला समिति में अध्यक्ष भगवान हनुमान को बनाया जाता है। समस्त कार्यों के लिए उपाध्यक्ष पद पर सुभाष अग्निहोत्री का नाम प्रस्तावित किया गया। रामलीला में पात्रों को मंचन करने की व्यवस्था से लेकर साज सामान की जिम्मेदारी बेहतर रखने पर विचार हुआ। बैठक में कैलाश चौधरी, शिवनारायण तिवारी, मनोज दूरवार, संजीव चौधरी ठेकेदार, उत्तम चौधरी, विनोद दीक्षित, मोनू पचौरी, सोनू त्रिपाठी आदि के साथ अनेक लोग मौजूद रहे।