भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का जन्मदिन

भिण्ड, 15 जून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन पर निवासरत वृद्धजनों को फल एवं खाद्य सामग्री देकर मनाया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य जिले के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि लालसिंह आर्य छोटे से जिले से निकल कर आज भाजपा के राष्ट्रीय अजा मोर्चा के अध्यक्ष बने, यह हमारे जिले के लिए गौरव की बात है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत में कहा कि लालसिंह आर्य ने हमेशा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का कार्य किया है। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अमित जैन एवं शेरू पचौरी, मण्डल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मण्डल मंत्री प्रशांत सोनी, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, रिशु राजावत, अशोक यादव, रोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।