शर्मा बने कांग्रेस बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

भिण्ड, 07 जून। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी जेपी धनोपिया के निर्देश पर संगठन मंत्री इरशाद अहमद, जिला प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने सुनील शर्मा को भिण्ड जिले में बेरोजगार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर सभी वरिष्ठ नेताओं का अभार व्यक्त करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी की विचार धारा से जोडऩे की बात कही है।

भदौरिया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकृष्ण सिंह भदौरिया को नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह के निर्देश पर जिला कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भदौरिया ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का अभार व्यक्त किया है।