गोरमी में विकास यात्रा कार्यक्रम आज

भिण्ड, 23 फरवरी। नगर परिषद गोरमी द्वारा विकास यात्रा कार्यक्रम का आयोजन नगर के तहसील प्रांगण में 24 फरवरी को दोपहर एक आयोजित किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय विकास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया एवं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा महेश्वरी जाटव करेंगी। विकास यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है। विकास यात्रा के दौरान गोरमी नगर के शा. कन्या इंटर कॉलेज के भवन का लोकार्पण किया जाएगा एवं नगर के अन्य निर्माण कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया जाएगा।