भिण्ड, 12 फरवरी। न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड में कई विभागों के एनपीएस प्राप्त कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाल कराने हेतु एक दिवसीस का पेंशन सत्याग्रह कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। सत्याग्रह में कई दलों के नेता भी शामिल हुए और उन्होंने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग को ठीक ठहराते हुए अपने विचार भी रखे।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता गिर्राज सिंह भदौरिया ने कहा कि विधायक और सांसद एवं मंत्रियों को जीवनभर पेंशन और भत्ते दिए जाते हैं, जबकि कर्मचारी 30, 40 वर्ष सेवा अवधि में रहता है, उसके बाद भी उसे पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। संगठन के संभागीय संरक्षक संतोष यादव ने कहा कि पेंशन कर्मचारी के जीवन का सहारा होती है, वर्तमान में एनपीएस के रूप में जो पेंशन दी जाती है वह वृद्धावस्था पेंशन से भी कम है, ऐसी स्थिति में कर्मचारी बहुत ही चिंतित है।
कर्मचारियों की इस मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा एवं कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि हमारी सरकार यदि मप्र में बनती है, तो हम निश्चित रूप से अन्य प्रदेशों की तरह मप्र में भी पेंशन बहाल कराएंगे। पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया एवं ज्ञापन लेकर उन्होंने कहा कि हम स्वयं मुख्यमंत्री तक आपकी बात पहुंचाएंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर मिश्रा ने भी कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया। जयदीप सिंह राजावत ने कहा कि कर्मचारी शासन प्रशासन की नींव है, इनका ध्यान रखना शासन का कर्तव्य है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, जिलाध्यक्ष गगन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अमित भारद्वाज, मजदूर संघ के राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर, शासकीय शिक्षक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भदौरिया, अशोक चौहान, रामकुमार तिवारी, सुषमा शर्मा, रामू तोमर, मयंक खण्डेलवाल, मुकेश राठौर, मनीष मिश्रा, विनीत राजौरिया, अरविंद गुप्ता, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह तोमर, पटवारी जीवेश शर्मा एवं संजीव पावक, ओम चतुर्वेदी, महिला जिला अध्यक्ष ऊषा दीक्षित, मुनेन्द्र भदौरिया, पुष्पलता कुशवाह, रविन्द्र सिंह भदौरिया, आनंद सिंह राजावत, राजेन्द्र सिंह तोमर, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, राजेश सिंह चौहान, सोहन यादव, मधुकर श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजीव त्रिपाठी, मनोज, देवेश, आनंद राजावत, अरविंद गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में एनपीएस प्राप्त कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित हुए।