कांग्रेस के पास कोई विकास की नीति नहीं कमलनाथ की सरकार ने किसानों के लिए नहीं बनाई कोई योजना : संजीव सिंह
केन्द्रीय बजट में स्टार्टअप मिशन खेती से जुड़ेगा, नई तकनीक आने से चुनौतियां कम होगी : दैपुरिया
भिण्ड, 12 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह ने वर्ष 2023-24 के केन्द्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश कर किसानों को कई योजनाओं एवं उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा में जोडऩे के लिए सौगात से नवाजा गया है इससे कृषि क्षेत्र में किसानों की महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। यह बात उन्होंने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद अकोड़ा में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान चौपाल के माध्यम से कही।
प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह ने अकोला नगर परिषद में आयोजित किसान चौपाल में कहा कि केन्द्रीय कृषि है स्टार्ट पमिशन खेती से जुड़ेगा नई तकनीक आने से चुनौतियां किसानों की कम होगी कि आयकर छूट का लाभ मार्च 2024 तक ले सकेंगे, शेयर होल्डिंग में बदलाव से हुए नुकसान को 10 साल तक आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर एक्सीलेटर फण्ड बनेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र में कृषि से जुड़े स्टार्टअप को प्राथमिकता दी जाएगी, किसानों की चुनौतियों का की फायती समाधान निकल सकेगा। कृषि के क्षेत्र में आधुनिक टेक्नालॉजी ला जा सकेगी, जिससे उत्पादन और मुनाफा बढ़ेगा मार्च 2024 तक काम शुरू करने वाली सहकारी समितियों को 15 प्रतिशत कार्पोरेट टैक्स भरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि किसान हितेषी योजनाएं को अंतिम छोर तक कि किसानों तक पहुंचाने का काम किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा, हमारी केन्द्र और प्रदेश सरकार किसान हितेषी सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए जागृत किया है, किसान जैविक खेती की ओर बढ़ कर अपने काम को आगे बढ़ाएं और वर्तमान समय में जैविक खेती ही हमारे लिए उपयोगी बन रही है।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए योजना बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ रही है, कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है। क्यों जिन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई थी और 15 माह की सरकार में पूरे मप्र में कांग्रेस के लोगों ने वल्लभ भवन को लूट का अड्डा बना कर भ्रष्टाचार में धकेल दिया। हमारी शिवराज सरकार ने जनहितैषी योजनाओं के साथ गरीब मजदूर और किसानों को विकास की दिशा से जोडऩे का कार्य किया। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि किसान क्रेडिट कार्ड एवं अनेकों योजनाओं के साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाया उन्होंने कहा किसान निधि निधि के तहत केन्द्र से छह हजार और मप्र से चार हजार जोड़कर 10 हजार रुपए सीधे किसानों के खेतों में डाल रहे हैं। यह हमारी किसान हितैषी सरकार है, कांग्रेस के पास किसानों के लिए कोई नीति नहीं।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय दुदैरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता जिले की पांचों विधानसभाओं में भाजपा की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर अपने-अपने बूथ को जिताने का संकल्प लेकर जुड़ेंगे और कांग्रेस की झूठी घोषणाओं का भी पर्दाफाश करते हुए अपनी योजनाओं के साथ अवगत कराएंगे। मोदी और शिवराज सरकार की किसान ने देसी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी का कार्य मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी अहम दायित्व के साथ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं आभार मण्डल महामंत्री सुजीत यादव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत, उपेन्द्र सिंह भदौरिया रज्जन, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह राजावत, गिर्राज व्यास, संतोष सिंह मसूरी, प्रदीप सिंह भदौरिया, अवनीश त्रिपाठी, वैभव सिंह राजावत, शंकर सिंह राजावत, अरुण शर्मा, संतोष सिंह भारौली, रवि भदौरिया, सोनू उपाध्याय, नागेन्द्र सिंह भदौरिया, सत्येन्द्र कुशवाह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विकास यात्रा के दौरान किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, विधायक संजीव सिंह संजू, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया का बड़ी माला पहनाकर सुदीप यादव, राजू, यादव, राजीव भदौरिया, विनय शर्मा, डब्लू शर्मा, जसवंत कुशवाहा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।