भिण्ड, 12 फरवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सयोजक प्रो. इकबाल अली के द्वारा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ में जिला सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर इमरान अली खान को नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर इमरान अली खान ने पूर्ण निष्ठा के साथ दायित्व निर्वाहन की बात कही है। उनकी नियुक्ति पर श्रीमती आभा जैन, महिमा चौहान, शीला शर्मा गीता राजावत, जगदीश शर्मा, रामाधार सिंह भदौरिया, संजीव अग्रवाल, हरिबाबू निराला, विनीत मिश्रा अमित जैन, शेरू पचौरी, प्रदीप भदौरिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।