भिण्ड, 29 जनवरी। सत्र न्यायाधीश अशोक गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में शा. उमावि ग्राम बरहद में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभाषकगण एवं गणमान्य अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य राजवीर शर्मा ने पुष्पहार पहनाकर किया। स्वागत गीत एवं राष्ट्रीय गीत छात्राएं खुशबू, निशा, शिवानी, साक्षी, सौम्या, काजल ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर छात्र मोनू कुशवाह एवं ओमकार भदौरिया ने जज बनने हेतु आवश्यक पढ़ाई पर प्रश्न किए, छात्रा मानशी द्वारा प्रश्न किया गया कि बकील न मिलने की स्थिति में कोई केश किस तरह लड़ा जाए। सत्र न्यायाधीश अशोक गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरलतम उत्तर दिए। कानून की सामान्य जानकारी अभिभाषक रामहरी शर्मा, विजय दुवे आदि ने दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बलवीर सिंह एवं आभार डॉ. (श्रीमती) अनु परमार ने व्यक्त किया। अनुशासन की कमान मनोज शर्मा, अशोक सिंह, सुरेन्द्र तिवारी, अशोक शर्मा, संजीव शर्मा आदि ने सम्हाली। इस अवसर पर शिक्षक एस रावत, भगत सिंह, राहुल, प्रशांत, पुरुषोत्तम, संजय लोधी, इशरत खान, हजरत खान, प्रीती चौधरी, प्रग्या जादौन आदि उपस्थित रहीं।