अटेर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शिवराज सरकार का ऐतिहासिक निर्णय : डॉ. अरविंद सिंह

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उदोतगढ़, परा, चोम्हो में मिली ऐतिहासिक सौगात
सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

भिण्ड, 09 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मप्र के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया के प्रयासों से कैबिनेट बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिविल अस्पताल, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल भी शामिल हैं। मंत्री डॉ. भदौरिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि अटेर के विकास को गति प्रदान करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है, विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिले जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत उदोतगढ़, चोम्हों, परा को शामिल किया है, ताकि मरीजों को सारी सुविधाएं केन्द्रों पर उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संवेदनशील है कि जिस प्रकार कोविड-19 काल में अस्पताल उप स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी, इसी तरह ग्रामीण अंचलों में भी सब सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टर और नि:शुल्क दवाईयां एवं जांच भी कराई जाएगी, ताकि मरीजों को शहर की तरफ ना जाते हुए ग्रामीण क्षेत्र में ही उनको सब सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री डॉ. भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र की ओर से अटेर को मिली स्वास्थ्य सेवाओं के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है।