भिण्ड, 09 दिसम्बर। गोहद विधानसभा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं ने गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न गोलंबर पर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनता एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण कर मनाया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम बनोरिया, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, जिलामंत्री फरेन्द्र सिकरवार, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, लाखन सिंह यादव, मण्डल महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य, भिण्ड आईटी सेल मीडिया प्रभारी रामू कुशवाहा, वीरेन्द्र सिंह यादव, सोमवीर शिवहरे, डॉ. बेताल सिंह गौड़, कोमल सिंह, दीपक यादव, सतीश परिहार आदि मौजूद रहे।