कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भिण्ड, 08 नवम्बर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ द्वारा संघ के संभागीय सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मप्र शासन के नाम 27 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार संदीप सिंह गौर को सौंपा गया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह, भानुप्रताप सिंह भदौरिया, नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, रामपाल सिंह भदौरिया, रामप्रकाश प्रजापति, नीतू सुमन, राजेश्वरी यादव, ममता चौहान, कृष्णगोपाल तिवारी, अनीता सिंह, निधि शर्मा, अवधेश शर्मा, बीना मिश्रा, आरती शर्मा, कल्पना चौहान, राजकुमारी चौहान, साधना तिवारी, शशि कुशवाह, सुशील कुशवाह, प्रेमवती, प्रमिला दुबे, रामा तोमर, रजनी करौरिया, ऊषा बाजपेई, अंजलि भदौरिया, सुलक्ष्णा चौरसिया, रिचा कुशवाह, अरुण सिंह परमार, रीना पाल, नीलेन्द्र कुमार तिवारी, अनिल कुमार सिंह, दीपेश तिवारी, राजेश सिंह कुशवाह, नंदकिशोर दुबे, तिलक सिंह, मनीष श्रीवास्तव, कमलेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह तोमर, वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, सत्यनारायण सोनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।