मुख्यमंत्री ने फसल नुकसान की सिंगल क्लिक द्वारा भेजी राशि

भिण्ड, 03 अक्टूबर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से बाढ़ एवं अतिवृष्टि से फसल क्षति हेतु 19 जिलों के प्रभावितों को 202 करोड़ से अधिक की राहत राशि वितरण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा एवं सुना गया। इसी कार्यक्रम से भिण्ड जिले के अटेर एवं भिण्ड के बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को भी राहत राशि भेजी जा रही है। इस दौरान एनआईसी कक्ष भिण्ड से क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, एडीएम प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य अधिकारी, कृषक बंधु उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के किसानों से फसल नुकसान के सर्वे और राहत राशि वितरण की सूची के गांव में चस्पा करने से लेकर बाढ़ और अतिवृष्टि से फसल क्षतिपूर्ति के लिए अपनाई गई संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने फसल नुकसान के सर्वे और राहत राशि वितरण तक की संपूर्ण प्रक्रिया का वर्चुअली संवाद कर कृषकों से फीडबैक लिया।