युवामोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष त्यागी का मेहगांव में हुआ जोरदार स्वागत

भिण्ड, 29 अगस्त। भारतीय जनता युवामोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी का सोमवार को मेहगांव नगर आगमन पर युवामोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शांति नगर में पूर्व पार्षद रामसेवक कुशवाह एवं मनोज कुशवाह के द्वारा अस्वनी त्यागी का जोरदार स्वागत किया। वहीं भिण्ड तिराहे पर गिरजेश सैंथिया, युवा नेता मनीष थापक, सुधा राठौर एवं एक सैंकड़ा कार्यकर्ताओं ने अस्वनी त्यागी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिसके पश्चात नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी ने युवाओं के साथ नगर परिषद स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर एवं गांधी चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मेहगांव नगर में एक दर्जन स्थानों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसके पश्चात अस्वनी त्यागी के गृह ग्राम पचैरा में सौरभ सुभाष त्यागी एवं अवनीश त्यागी ने फलों से तुलादान कर जोरदार स्वागत किया। अस्वनी राजनीति के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रियता निभा रहे है वहीं पत्रकार साथियों ने भी उन्हें बधाई दी।

अस्वनी त्यागी ने वरिष्ठ नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

भाजपा युवामोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया सहित सभी वरिष्ठ नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।