भिण्ड, 29 अगस्त। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असफाक खान का मौ मण्डल में प्रथम आगमन पर भाजपा मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने अपनी टीम के साथ बाबा सहाब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का चित्र, शॉल, श्रीफल भेंट कर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में पकंज कुशवाह, सुल्तान मौर्य, रघुराज गुर्जर जितरबई, सोनू खान, मैहबूब खान, अमजद खान, रामू कुशवाह, सोमवीर शिवहरे, संतोष यादव, डॉ. बेताल गौड, डॉ. सुनील गोयल, सूरज खटीक, सतीष परिहार, दीपक यादव, कोमल यादव, आकाश शाक्य सहित भाजपा मण्डल मौ के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।