भिण्ड, 29 अगस्त। सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर मौ के लम्बे समय तक व्यवस्थापक रहे एवं अमायन तहसील के पूर्व संघ संचालक, सेवानिवृत शिक्षक, समाजसेवी जुड़ावन सिंह पवैया का रविवार की रात्रि 11 बजे उनके ग्रह गांव छैंकुरी में निधन हो गया है। उनकी आयु लगभग 94 वर्ष थी। उनका अंतिम संस्कार ग्राम छैकुरी के मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि पुत्र राजवीर सिंह उफ राजू पवैया (पूर्व सरपंच) ने दी। अंत्योष्टि में अंचल के आरएसएस कार्यकर्ता, राजनैतिक जनप्रतिनिधि, सगे संबंधी सम्मलित हुए।
श्री पवैया ने राजमाता सिंधिया के साथ जम्मू आंदोलन में भाग लिया, जिसमें वे एक वर्ष जेल में रहे, जिससे उनकी शिक्षक की नौकरी चली गई थी। उन्होंने मामा माििणकचन्द्र बाजपेयी, आचार्य गिरिराज किशोर, चिकटे जी एवं तिराणेकर जी के साथ रहकर संघ कार्य किया था। आप सरस्वती शिशु मन्दिर मौ के संस्थापक सदस्य रहकर उसमें लगातार व्यवस्थापक भी रहे। पवैया के निधन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधानाचार्य कोमल शर्मा, अभिलाख सिंह चौहान, जिला कृषि एवं ग्रामीण बैंक के जिला उपाध्यक्ष नन्हेराजा सिंह गुर्जर, कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गुर्जर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, शिक्षक लाखन सिंह यादव, डॉ. जयसिंह कुशवाह, निम्मो सिंह गुर्जर, रमेश राठौर पत्रकार, अवध नारायण शर्मा, संजीव यादव, जागेश यादव, जिनेन्द्र जैन, जगदीश राठौर सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।