राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्यांग खिलाडिय़ों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

ग्वालियर, 28 अगस्त। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। राष्ट्रीय खेल दिवस विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी, मैराथन, बास्केट बॉल, हॉकी, क्रिकेट आदि खेलों में भाग लेते हैं।
निम्न आय वर्ग एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए चल रही पाठशाला में बच्चों एवं समाजसेवियों द्वारा ग्वालियर शहर से विभिन्न खेलों में अपना नाम अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर तक ऊंचा करने वाली हस्तियों में से कुछ चुनिंदा खिलाडिय़ों को विवेकानंद नीडम स्थित आनंदालय में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि शहर की पूर्व महापौर एवं समाज सेविका श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष समाज सेविका श्रीमती शगुन वैश्य, मुख्य वक्ता जीडीसीए के सचिव संजय आहूजा एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।


सर्वप्रथम पाठशाला की स्थापना एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना के बारे में पाठशाला के संरक्षक ओपी दीक्षित ने सभी उपस्थित सदस्यों को बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह हम लोग ग्वालियर शहर के दिव्यांग खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के सभी प्रबुद्ध वर्गों से सहयोग एवं प्रोत्साहन देते हैं। क्योंकि बहुत सारे दिव्यांग खिलाड़ी बेरोजगार हैं, उनके नियमित रोजगार ना होने के कारण खेलों की तैयारी में बहुत सारी बाधाएं आती हैं। समाज के सहयोग से उन्हें भाला, व्हीलचेयर, आर्म रेसलिंग टेबल इत्यादि सामान मुहैया करवाया गया है।
मुख्य वक्ता जीडीसीए ग्वालियर के सचिव संजय आहूजा ने बताया कि बच्चों एवं दिव्यांग खिलाडिय़ों को खेल के लिए मैदान एवं सामग्री उपलब्ध करवाने की भरसक प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में ग्वालियर के चिकित्सा क्षेत्र के प्रख्यात व्यवसाई अवधेश गुप्ता ंने आज टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्टेशनरी प्रदान की। शहर के प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय झांवर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मोहनलाल, योगेश बिसारिया, श्रीकांत त्यागी, जावेद खान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं तकरीबन 180 बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सैनिक अधिकारी मनोज कुमार पाण्डे ने किया।
सम्मानित किए गए दिव्यांग खिलाडिय़ों में मप्र व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान कबीर भदौरिया, आर्म रेसलिंग रजत पदक विजेता अरविंद रजक, अंतर्राष्ट्रीय अस्थि बाधित क्रिकेट कप्तान सूरज मनकेले, मप्र क्रिकेट टीम के संस्थापक कोषाध्यक्ष जण्डैल सिंह धाकड़, पंजाकुश्ती के विश्व चैंपियन मनीष मौर्य, दिव्यांग व्हीलचेयर खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय टीम के साथ अन्य देशों का दौरा कर चुके धर्मवीर पाल को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को आंकलन परीक्षण के पश्चात शहर के व्यवसाई अवधेश गुप्ता द्वारा पुरस्कार में स्टेशनरी दी गई। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।