विधि विधान से पूजा व सुंदरकाण्ड पाठ कर किया प्रसाद वितरण
भिण्ड, 03 मई। अक्षय तृतीया को जिलेभर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, भिण्ड बायपास स्थित भगवान परशुराम मन्दिर पर शहर के सभी ब्राह्मण बंधुओं ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम का विधिविधान पूर्वक पूजा एवं संगीतमयी सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन कर धूमधाम से भगवान जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही आगामी सात मई को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम चल यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई।
अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने को हुआ था परशुराम अवतार
पौराणिक मान्यता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में तृतीया तिथि में हुआ था, ऐसे में परशुराम का जन्मोत्सव भी अक्षय तृतीया को ही मनाया जाता है। भगवान परशुराम एक मात्र ऐसे विष्णु के अवतार हैं, जो आज भी जीवित हैं, कल्कि पुराण के अनुसार जब कलयुग में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे तब परशुराम जी ही उनको अस्त्र-शस्त्र में पारंगत करेंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था, उन्हें माना जाता है। परशुराम जी का जन्म के वक्त राम नाम रखा गया था, वे भगवान शिव की कठोर साधना करते थे जिसके बाद भगवान शिवजी ने प्रसन्न होकर उन्हें कई अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए थे। परशु भी उनमें से एक था जो उनका मुख्य हथियार माना जाता है उन्होंने परशु धारण किया था इसलिए उनका नाम परशुराम पड़ गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बाबा भगवानदास सैंथिया, डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, गुणाकेश पाराशर, अर्पित मुदगल, डॉ. अनिल भारद्वाज, राजेश समाधिया, जेपी कांकर, राहुल भारद्वाज, दीपक चौधरी, विनोद पंडित, हरिनारायण शर्मा, विनीत पुरोहित, सुनील कांकर, अनिल बौहरे, राजीव शर्मा, धर्मेन्द्र तिवारी, गिरिराज पाण्डेय, देवेश शर्मा, सूरज बरुआ, राहुल थापक, कपिल त्रिपाठी, आशीष जोशी, नमो जोशी, आदित्य पुरोहित पुरखा, छोटू खेरी, राहुल कटारे, अजीत शर्मा, अंगद पुरोहित, चैतन्य शर्मा, शंभू कटारे, मनीष दुबे, शिवम त्रिपाठी, मनोज तिवारी, बृजेश कांकर, अभिषेक पुरोहित, रामभरोसे पुरोहित, अनोखेलाल तिवारी, आशुतोष शर्मा नंदू, मुकेश दीक्षित, संतोष लहरिया, डॉ. जगदंबा शर्मा, विजय दैपुरिया सहित सैकड़ों ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे।