मौ में भाजपा के स्थापना दिवस पर सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

भिण्ड, 06 अप्रैल। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर मौ नगर के द्वारिकापुरी स्थित प्रकाश कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केपी सिंह भदौरिया ने सर्वप्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया एवं शोभायात्रा निकालकर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष मौ गोपाल सिंह कुशवाह ने की। संचालन मण्डल महामंत्री राजू मिश्रा व आभार आईटी सेल मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह पवैया, सरनाम सिंह गुर्जर, मर्याद सिंह यादव, रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, मेहबूब खां, पंचम जाटव, छत्रसाल जाटव, रघुराज जितरबई, डॉ. बेताल सिंह गौड़, डॉ. सुनील गोयल, सोनू खां, दलीप कुशवाह, संतोष यादव, राजेश कुशवाह, अमजद खां, पूरन गोयल, बबली यादव, धर्मेन्द्र राणा, राजू शर्मा, पर्वत जादौन, ओमी पवैया, अशोक गोयल, अवधेश श्रीवास, महेन्द्र सिंह परिहार सहित अन्य वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।