‘घर चलो, घर-घर चलो’ अभियान के तहत घर-घर जाएंगे कांग्रेसी

बाल कांग्रेस का गठन कर आधा दर्जन बच्चों को दिलाई सदस्यता

भिण्ड, 21 जनवरी। शहर कांग्रेस कमेटी भिण्ड द्वारा शुक्रवार को कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने की एवं नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बाल कांग्रेस के गठन को लेकर चर्चा हुई, बाल कांग्रेस के सदस्य के रूप में अक्षत जैन, कृष्णा शर्मा, शुभम सोनी, दिलीप जैन, राजू जैन, नीरज शाक्य को सदस्य बना कर बाल कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
बैठक में शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि गत 18 जनवरी को भोपाल में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने निर्देश दिया है कि एक फरवरी से कांग्रेसी घर चलो, घर-घर चलो अभियान चलाएंगे, इसके तहत वार्ड से पंचायत स्तर तक कांग्रेसी घर-घर जाकर बीजेपी सरकार की नाकामी को आमजन को बताएंगे, हम घर घर जाकर मतदाता सूचियों का अवलोकन करेंगे और उसमें जो कमी होगी हम सुधार करेंगे। उक्त कार्यक्रम के साथ-साथ हम सदस्यता अभियान को भी पुरजोर तरीके से चलाएंगे।
नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि कमलनाथ जी के निर्देश पर हम घर-घर जाएंगे और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे। कमलनाथ के निर्देश अनुसार बाल कांग्रेस का भी गठन कर रहे हैं, भिण्ड जिले में बाल कांग्रेस पूरी जोरदारी के साथ काम करेगी। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आव्हान करता हूं कि वह घर-घर जाकर आमजन की परेशानियों को समझें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें, घर-घर चलो अभियान के तहत बूथ बार विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे। बैठक में रतन चंद जैन, बलराम जाटव, दीपचंद तिवारी, अजय जैन, दर्शन सिंह तोमर, अजय शर्मा, शालिग्राम जोशी, राहुल कुशवाहा, रीना चौहान, आनंद शांति शाक्य, कुलदीप भारद्वाज, संजय यादव, सूरजपाल सिंह राजावत, पिंटू शर्मा, सिंटू उपाध्याय आदि कांग्रेसी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।