बूथ को डिजिटल बनाएं पार्टी कार्यकर्ता : अरविंद भदौरिया

सहकारिता मंत्री ने संगठन कार्यकर्ताओं से की चर्चा

भिण्ड, 21 जनवरी। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीतिक इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजिटल तो होंगे ही, साथ ही संगठन का कार्य विस्तार भी होगा। संगठन एप्प बूथ को डिजिटल बूथ बनाने में महत्वपूर्ण कड़ी है। यह बात प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने अटेर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्र.235 पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना हम सब की जिम्मेदारी है। हम बूथ डिजिटल तो करेंगे ही साथ में संवाद-संपर्क भी करेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे के जनशताब्दी वर्ष में यह महत्वपूर्ण अभियान है इसमें हम सभी पूरी कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से इस एप्प का उपयोग करते हुए दायित्वों का निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और सशक्तीकरण के लिए बूथ विस्तारक योजना महत्वपूर्ण है कि योजना के अंतर्गत 20 जनवरी से 10 विस्तारक 100 घण्टे अपने निर्धारित बूथों पर देंगे, इस तरह हमारे कार्यकर्ता 20 लाख घण्टे बूथों पर कार्य कर ठाकरे जी को श्रृद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा समय के साथ नवाचारों को अंगीकार कर आगे बढ़ी है। टेक्नोलॉजी और डिजिटिलाइजेशन के इस युग में हम ओर भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत हम बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। यह पुरानी नींव नया निर्माण है जो सामयिक है। इस अभियान में जो डिजिटल बूथ बनेंगे वो पार्टी के बूथ विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ने संगठन पर्व के तहत हर बूथ को सक्षम बनाकर अटेर क्षेत्र के अटेर, पीपरी, फूफ का प्रत्येक कार्यकर्ता और बूथ पर काम करने वाले टोली के सदस्य संकल्प लिया लेकर संगठन विस्तार के लिए मतदान केन्द्रों विस्तारक योजना के तहत कार्य करें। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष फूफ शैलेन्द्र पालीवाल, सुरपुरा शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, पीपरी रायसिंह नरवरिया, अटेर संतोष सिंह तोमर तथा सभी विस्तारक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।