विद्या भारती जिला भिण्ड द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया
भिण्ड, 12 जनवरी। विद्या भारती जिला भिण्ड मध्य भारत प्रांत द्वारा स्वाधीनता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान शिक्षण संस्थान में युवा दिवस का आयोजन किया गया। आरके पब्लिक स्कूल मालनपुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज हमारा देश स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मना रहा है। उठो जागो और सफलता प्राप्ति तक कार्य करते रहो। विवेकानंद जी ने कहा कि पढऩे से पहले हमें खेल के मैदान में जाने की जरूरत है।
हमारा शरीर मजबूत बनेगा तभी हमारा भारत मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा। देश के प्रत्येक व्यक्ति चाहे छात्र, किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार,शिक्षक, राजनेता, वकील, चिकित्सक आदि सबको देशभक्त होना चाहिए। तभी हमारा भारत दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय, सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनेगा। इस अवसर पर मालनपुर संकुल प्रमुख धनीराम चौरसिया, विद्यालय के भैया बहिन एवं शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।