कुरीतियों को समाप्त करने जागरूकता जरूरी : कटारे

ब्राह्मण संघ के प्रदेश सचिव शर्मा ने लिया मृत्युभोज सीमित करने का संकल्प

भिण्ड, 07 जनवरी। समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के पदाधिकारी संघ के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा के पिता सुरेश चंद्र शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके गृह गांव पहुंचे। उन्होंने समस्त गांव वालों के सामने मृत्युभोज सीमित करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले समाज के अंदर कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरुकता जरूरी है, उसके लिए हमें आगे आना होगा। संगठन ने मृत्युभोज सीमित करवाने का जो संकल्प लिया है, एक-दूसरे के सहयोग से आज काफी हद तक लोगों को जागरुक किया जा चुका है, लोग जागरूक हो रहे हैं और मृत्युभोज सीमित कर रहे हैं। हमें इस संकल्प को पूरा करने के लिए अभी और अभियान चलाना है।
संगठन के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा ने कहा कि पिताजी के निधन पर हमने मृत्युभोज सीमित का निर्णय लिया है और शासन द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइंस को भी ध्यान में रखते हुए भोज कार्यक्रम करेंगे। शर्मा के इस फैसले की संगठन के पदाधिकारियों सहित वहां मौजूद सभी लोगों ने सराहना की।
इस दौरान श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे, बृन्दावन उपाध्यय, केशव उपाध्याय, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण कटारे, सीताराम नारोलिया, रमाकांत चौधरी, सूरेश कटारे, रिंकू कटारे, उज्ज्वल कटारे, परमानंद तिवारी, बीके भार्गव, राधाचरण दूरवार, रामेश्वर दयाल चुरारिया, बिनोद उपाध्यय, छुटकन, भागवत सहाय, आदिराम शास्त्री चितौरा, राजेन्द्र कटारे, गिर्राज उपाध्याय, सुरेश बिरथरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।