रुपावई में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की जयंती मनाई

भिण्ड, 26 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर के आह्वान पर मण्डल मौ के ग्राम रुपावई में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से वक्ता मण्डल के पूर्व अध्यक्ष हर नारायण सिंह कुशवाह, केपी राठौर एडवोकेट गोहद, मण्डल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, डॉ. रामभरोसे कुशवाहा, शोभाराम कुशवाहा, छोटेलाल, कैलाश, राकेश, मुकेश कुशवाह, ढाल सिंह, नवाब सिंह कुशवाह, साहब सिंह, लल्लूराम, रामवीर, दयाराम, मुकेश कुशवाह, रामनरेश सरपंच बडेरा, गुप्ता जाटव, चतुर सिंह कुशवाह, हरज्ञान कुशवाह, अशोक कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।