कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही संगठन को ऊर्जा मिलती है : आर्य

रावतपुरा धाम में भाजपा कार्यसमिति तीन दिवसीय बैठक शुरू

भिण्ड, 15 दिसम्बर। कुशाभाऊ ठाकरे जैसे महापुरुषों के त्याग और परिश्रम से मप्र का पार्टी का संगठन देश में आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। पार्टी के हम सब कार्यकर्ता स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में यह संकल्प लें कि हम प्रदेश के संगठन को सबसे मजबूत संगठन बनाने के लिए काम करेंगे। हमारी केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं लोगों का जीवन बदलने का काम कर रही हैं। हम ये संकल्प लें कि हम इन योजनाओं को प्रत्येक बूथ के घर-घर तक पहुंचाएंगे। यह आह्वान भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने लहार विधानसभा क्षेत्र के रावतपुरा धाम में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में भिण्ड जिले की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश प्रभारी विजय दुबे, मप्र के नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, रसाल सिंह, मथुरा प्रसाद महंत, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया मंचासीन थे।

संबोधित करते हुए भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि सक्षम कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही संगठन को गति एवं ऊर्जा प्रधानमंत्री है और हम सरकार के साथ संकल्प लें कि अपने-अपने भूतों को मजबूत बनाकर भाजपा को ताकतवर बनाएं। मोर्चा अध्यक्ष आर्य ने कहा कि आज देश में ऐसे राष्ट्र विरोधी राजनीतिक दल हैं जिन्होंने समाज और देश को जातिवाद में बांट कर देश को तोडऩे का काम किया ऐसे लोगों को हमें जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन भाजपा की विचारधारा है इसे मूल मंत्र लेकर आगामी मिशन 2022 के विधानसभा, 2024 लोकसभा तथा संगठन और पार्टी के रचनात्मक कार्यक्रमों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे निश्चित ही हमारा संगठन मजबूत होगा।

मंचासीन अतिथि

विचार और कार्यकर्ता आधारित दल है भाजपा : चौ. मुकेश सिंह

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित दल है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने हमें विचार दिया कि एकात्म मानव दर्शन के आधार पर यह दुनिया आगे बढ़ सकती है। जब अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का विकास होगा जब यह देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दलों ने 55 सालों तक इस देश पर राज किया, लेकिन आज वह अवसान की ओर जा रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई विचार नहीं है। उनके लिए व्यक्ति और परिवार प्रधान हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और हमारी संगठन के प्रति अटूट श्रृद्धा है।

उपस्थित कार्यकर्ता

पांचों विधानसभाओं में भाजपा परचम फहराने का संकल्प लें कार्यकर्ता : गुर्जर

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने स्वागत भाषण में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज संगठन ताकतवर बना हुआ है। कोविड-19 काल से लेकर और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों और जन सेवा भाव से लोग कार्य करते हुए लोगों की सेवा की व्यक्ति नहीं विचार के लिए पार्टी कार्यकर्ता काम करता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय विकास जन कल्याण योजनाओं के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि लहर के रावतपुरा धाम से तीन दिवसीय प्रशिक्षण आवास वर्ग का प्रारंभ हो रहा है कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पार्टी मजबूती की ओर आगे बढ़ रही यहां से संकल्प लेंगे कार्यकर्ता की आगामी मिशन को मूल मंत्र मानकर हम जिले की पांचों विधानसभा में भाजपा का परचम लहराएंगे इसके लिए हमें अपने-अपने बूथों पर अभी से ही कार्य कर देना प्रारंभ चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं मंचासीन अतिथियों ने भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने किया।

जिला कार्यसमिति की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें प्रथम प्रथम प्रस्ताव राजनीतिक प्रस्ताव का वचन विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राममिलन शर्मा एडवोकेट, द्वितीय प्रस्ताव कोविड-19 का भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शिवकुमार राजौरिया, तीसरा प्रस्ताव अजजा मोर्चा का पूर्व प्रदेश सह संयोजक रामप्रकाश माझी किया। तीनों प्रस्ताव को भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, तृतीय प्रस्ताव का समर्थन पूर्व अध्यक्ष सिंह नरवरिया ने किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री आरबीसी सिंह बघेल ने संपन्न हुए संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं आगामी कार्यक्रम अधिकारी योजनाओं को बताया।