भिण्ड, 12 दिसम्बर। गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मप्र शासन के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मेला परिसर एवं निराला रंग विहार का निरीक्षण किया।
जानकारी देते हुए मनोज जैन ने बताया कि कि गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ सानिध्य एवं मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज के निर्देशन में 13 जनवरी से 17 जनवरी 2022 तक श्री 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं निराला रंग विहार में आयोजित कराने के लिए मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ने सकल जैन समाज के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अशोक महामाया, नरेश जैन, मनोज जैन, मुकेश जैन सुनील जैन, छोटेलाल जैन, मनीष जैन, राजू जैन, बन्टू जैन, राजा जैन, जयकुमार जैन, राजेन्द्र जैन, सुरेन्द्र जैन राकेश जैन आदि लोग उपस्थित थे।