महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मर्ग कायम

भिण्ड, 05 दिसम्बर। दबोह थाना के वार्ड क्र. रीछा मोहल्ला दबोह में रविवार सुबह एक विवाहिता महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुधा पत्नी संजय उर्फ संजय दोहरे उम्र 47 वर्ष ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए लहार अस्पताल भेज दिया है। यहां बता दें कि सुधा की शादी दबोह निवासी संजय दोहरे से 1999 में हुई थी। मृतक महिला के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। मृतका एक अरसे से भिण्ड में अपने परिवार के साथ रहती थी। शनिवर को उसके ससुराल पक्ष दबोह में लड़की की शादी थी और आज रविवार को लड़की की विदाई हुई थी। आज सुबह मृतिका ने फांसी लगा ली। मृतिका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि मेरी बच्ची को मारा गया है। फिलहाल महिला की हत्या की गई हैं या आत्महत्या है। यह तो पुलिस की विवेचना तथा पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।