भिण्ड, 01 दिसम्बर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लालसिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम भाजपा मंण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में मौ नगर के वार्ड क्र.13 में प्रकाश पब्लिक स्कूल द्वारिकापुरी में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में विद्याराम जाटव, लेखाराम मिस्त्री, छत्रपाल जाटव, गुप्ता जाटव सरपंच, मेहबूब खां, सुल्तान मौर्य, राजू मिश्रा, सोमबीर सिबहरे, रामकुमार जादौन, डॉ. बेताल गौड, डॉ. सुनील गोयल, रघुराज सिंह गुर्जर जितरबई, रामू कुशवाह मीडिया प्रभारी, शुभम राठौर, सतीश परिहार, सुरेन्द्र जाटव, ठंडे जाटव, रामअवतार जाटव आदि उपस्थित रहे।