भाजपा राष्ट्रवाद के विचार को लेकर और अंत्योदय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करती है: गुर्जर

दिसंबर में होने वाले भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तैयारियों को लेकर जिला भाजपा की बैठक आयोजित

भिण्ड, 22 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की योजना अनुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार दिसंबर माह में पार्टी का भिण्ड जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का 15 विषयों पर प्रबोधन होगा।

उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व काार्यकर्ता

भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर अव्यवस्थाओं हेतु पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता हैं जोकि पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और उनके अंत्योदय तथा राष्ट्रवाद के विचारों को लेकर हमारी केन्द्र और राज्य सरकारें कार्य करती प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और उनके नव निर्माण के लिए आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दिसंबर माह में भिण्ड जिले में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। प्रशिक्षण वर्ग में भिण्ड जिले से 200 पार्टी कार्यकर्ता अपेक्षित श्रेणी के साथ भाग लेंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष गुर्जर ने प्रशिक्षण शिविर के विषयों, वक्ताओं और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। जिला केन्द्रों पर होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यगण, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक भी सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी की विचारधारा, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की कार्यपद्धति और व्यतित्व विकास सहित 15 विषयों पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गुर्जर ने बैठक में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग सर्वव्यापी उत्सर्ग स्पर्शी बने जिसके लिए जिस कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिले कार्यकर्ता अपने दायित्व का कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करें।
बैठक में वरिष्ठ नेता रामप्रकाश तिवारी, प्रेमनारायण शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी उपेन्द्र शर्मा, भुजबल सिंह तोमर, आरबी सिंह बघेल, रामअवतार शिवहरे एडवोकेट, मण्डल अध्यक्ष पचौरी, अमित चौधरी, दिलीप सिंह कुशवाह, अमित शर्मा, सिद्धार्थ जैन, रिंकू भदौरिया, प्रिंस दुबे, उपेन्द्र राजौरिया, दिलीप सिंह कुशवाह, शिवप्रताप सिंह राजावत, कुलदीप सिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र सोनी, राजीव उपाध्याय, सुनील कौशल, रामप्रकाश माझी, अनिल सिंह कुशवाह, गोपाल सिंह कुशवाह, रमाकांत पटसारिया, राधाकृष्ण शर्मा, हृदेश पुरोहित, रमन सिंह भदौरिया, मनोज अनंत, सुरजीत सिंह यादव आदि लोग शामिल थे।