हिन्दवा सोदरा सर्वे न हिंदू पतितो भवेत् : राजपाल सिंह

– दबोह खण्ड के गेंथरी मण्डल में स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

भिण्ड, 05 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को लहार जिले के खण्ड दबोह के गेंथरी मण्डल में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला है। जिसमें ग्रामीण स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हैं। पथ संचलन निकलने के पहले शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता जिला प्रचारक राजपाल सिंह ने अपने उद्वोधन में कहा कि सभी हिन्दू सहोदर हंै, कोई भी हिंदू छोटा बड़ा नहीं है। छोटे बड़े का रंग रूप, भाषा का भेद नहीं होना चाहिए, पूरे हिंदू समाज को संगठित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू भाव को जब जब भूले आई विपत महान, भाई छूटे धरती खोई मिटे धर्म संस्थान। उन्होंने कहा कि शक्ति से ही समाज व राष्ट्र की रक्षा संभव है। संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है 1925 में विजयादशमी के दिन ही संघ की स्थपाना हुई थी। तब से लेकर आज तक संघ कई अग्नि परीक्षाओं से गुजरता हुआ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। संघ अब पंच परिवर्तन के लिए कार्य कर रहा है। आज हम सबको पर्यावरण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हमें स्वभाषा, स्वभूषा पर गर्व होना चाहिए, सामाजिक समरसता हर व्यक्ति के आचरण में होना चाहिए। सभी हिन्दू समान हंै, कोई अछूत नहीं है, ऐसा भाव हम सबके मन में होना चाहिए। कुटुंब प्रबोधन में उन्होंने कहा कि हम सबको अपने परिवार के साथ मिल जुलकर रहना चाहिए, नागरिक कर्तव्य हमें पता होना चाहिए, हम सबको अनुशासन में रहकर नियमों का पालन करना चाहिए। उनके साथ खंड संघ चालक शिवनारायण गुप्ता मंचसीन थे। अंत में संघ की प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं समाज से दर्शक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।