आर्य एवं गुर्जर ने भाकिमो अध्यक्ष के निवास पर व्यक्त की शोक संवेदना

भिण्ड, 22 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के पिता उदयवीर सिंह भदौरिया के निधन पर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। जहां उन्होंने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भदौरिया के निवास पर पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, रक्षपाल सिंह राजावत, जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, उपेन्द्र राजौरिया, आरबी सिंह बघेल, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, शेरू पचौरी ने भी शोक व्यक्त किया।