शौर्य और साहस का प्रतीक थीं वीरांगना झलकारी बाई : मानसिंह

भिण्ड, 22 नवम्बर। बीटीआई रोड सुंदरपुरा पर स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थल पर सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर उनकी 191वीं जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई अमर रहे के नारों के साथ उन्हें याद किया।
जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि 1857 की क्रांति की मातृशक्ति की पहचान वीरांगना झलकारी बाई ने देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया। उनके व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे साहस और शौर्य का प्रतीक थीं। इसी क्रम में सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, अमर सिंह शाक्य, योगेश शाक्य, रामहेत शाक्य, रामज्ञान कुशवाहा, सुशील पचौरी, जितेन्द्र वर्मा सहित कई लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।