भिण्ड, 19 सितम्बर। भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा जन संगठन मौ द्वारा एक भव्य चल समारोह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवारको मौ नगर में किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों लोहकार, कष्टकार, ताम्रकार, शिल्पकार एवं स्वर्णकार बंधुओं की विशाल उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में समाज के मेधावी विद्यार्थियों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि लालसिंह आर्य पूर्व मंत्री मप्र शासन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्षता, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर युवा भाजपा नेता विशिष्ट अतिथि, वंदना सज्जन सिंह यादव, मुक्ता सोनी, राजेश विश्वकर्मा, अमर विश्वकर्मा, विजय कुमार, अनूप ताम्रकार, पंचरत्न विश्वकर्मा, मोहन विश्वकर्मा, सरदार संतोख सिंह, मनोज विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा, अवधेश झा, विश्वकर्मा की मौजूदगी में चल समारोह नगर में निकाला जाएगा। समाज के मेधावी विद्यार्थियों व विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान समारोह रखा गया है। समाज की एकता, संस्कृति और गौरव प्रदर्शन आयोजक हेतु विश्वकर्मा जन संगठन मौ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज की एकता और गौरव का प्रतीक होगा। जिसमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में समाजजन भाग लेंगे यह जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. बेताल गोड़ ने दी।